फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one man from lucknow in crashed an-32 air force plane in arunachal pradesh

वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-32 में लखनऊ का लाल भी था सवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 12 Jun 2019 10:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 12 Jun 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
one man from lucknow in crashed an-32 air force plane in arunachal pradesh
पुताली - फोटो : amar ujala
भारतीय वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-32 में राजधानी के बक्शी का तालाब ब्लॉक के भौली का लाल पुताली भी सवार था। एयरफोर्स के  अधिकारियों ने उसके परिवारीजनों को फोन पर सूचना देकर असम पहुंचने के लिए कहा है। पुताली के बड़े भाई के आर्थिक हालात इतने खराब हैं कि उनके पास असम जाने के लिए पैसा ही नहीं है। अनहोनी की आशंका से घिरे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है कि वे भाई को ढूंढने जाएं भी तो कैसे। 
विज्ञापन


एएन-32 विमान का अरुणाचल प्रदेश से जमीनी स्रोतों से अंतिम संपर्क तीन जून को हुआ था। 11 जून को भारतीय वायुसेना ने विमान का मलबा मिलने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि बचे लोगों की स्थिति जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। विमान में 13 लोग सवार थे, जिनकी तलाश में 8-10 जवानों को दो हेलीकॉप्टर की सहायता से एयरड्रॉप किया गया है। इस टीम में भारतीय वायु सेना, थल सेना और सामान्य पर्वतारोही शामिल हैं। मलबा घने जंगलों वाले इलाके में मिला है। ये जगह चीनी सीमा के बेहद नजदीक है। 
विज्ञापन


बख्शी का तालाब तहसील के भौली निवासी स्वर्गीय टिकाई के तीन बेटे हैं। बडे़ बेटे मुन्नी लाल ने बताया कि पुताली तीनों में सबसे छोटा है। वर्ष 2000 में वह वायुसेना में क्रू मेंबर के रूप में शामिल हुआ। उसका विवाह नहीं हुआ है। आठ अप्रैल को छुट्टियों में घर आया था और दो मई को लौट गया। उसी के बाद विमान के लापता होने की जानकारी मिली। भाई ने बताया कि बुधवार को सुबह वायुसेना अधिकारियों ने फोन कर मलबा मिलने की जानकारी दी और असम आने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाचार भाई बोला- हम कैसे जाएं, टिकट के पैसे तक नहीं

मुन्नी लाल परेशान हैं। आंसू थम नहीं रहे, क्योंकि सबसे छोटे भाई को लेकर चिन्तित हैं। दूसरी परेशानी यह है कि आर्थिक हालात ऐसे हैं कि टिकट तक के पैसे नहीं। असम जाएं भी तो कैसे। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह उनके भाई तक पहुंचाने में मदद करे। 

मैसेज वायरल, घर पहुंचे अफसर
वायुसेना के लापता विमान में बीकेटी के लाल के होने की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी उसके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

एसडीएम बोले- वायु सेना अफसरों के संपर्क में हैं लगातार 
सूचना मिली थी, भौली गांव गए थे। पुताली के भाई से मुलाकात करने के बाद वायुसेना के अफसरों से लगातार संपर्क में हैं। जरूरत हुई तो मुन्नी लाल को असम भेजने का प्रबंध किया जाएगा। 
एसडीएम, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed