फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one man died and six injured in an accident

खड़े ट्रक से टकराई बेकाबू कार, एक की मौत, छह युवक घायल

Fri, 30 Nov 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
one man died and six injured in an accident
डेमो
गोसाईंगंज में इंदिरा नहर के पास सुल्तानपुर रोड पर बुधवार देर रात एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि अन्य सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के एसएसआई फिरोज अहमद के मुताबिक, बुधवार को रसूलपुर आशिक अली निवासी अनुज अपने साथियों आलोक वर्मा, राम सिंह, सुनील कुमार, अरुण व शैलेश के साथ कार से लखनऊ महोत्सव देखने गया था। वापसी में रात करीब एक बजे इंदिरा नहर के पास सुल्तानपुर रोड पर इनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार सभी युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान आलोक वर्मा (27) की मौत हो गई जबकि अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सुनील कुमार, अरुण, राम सिंह व शैलेश को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed