नगर विकास मंत्री के दखल के बाद मिलेगी एक लाख लोगों को जलभराव से राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ के दखल के बाद तीन माह से विवाद में फंसी इस योजना पर अब काम शुरू हो सकेगा। तीन माह पहले इंदिरा नगर, इस्माइलगंज प्रथम और इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पटेल नगर सहित दर्जनभर इलाकों में कई साल से हो रही जलभराव की समस्या दूर करने को 13 करोड़ रुपये लागत की कई योजनाएं शुरू हुई थीं। इसमें साढ़े चार करोड़ से एक आरसीसी नाले का निर्माण भी शामिल था।
यह नाला इंदिरा नगर वार्ड और इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में बनना था, लेकिन इंदिरा नगर वार्ड के भाजपा पार्षद वीरेंद्र जसवानी वीरू ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि जो नाला पहले से बना है, उसे ही चौड़ा कर दिया जाए।
वहीं इस्माइलगंज प्रथम वार्ड की पार्षद अमिता सिंह और पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान का कहना था कि नया नाला बनना चाहिए। हाईकोर्ट के आदेश पर यह काम हो रहा है। प्रोजेक्ट बनने से पहले एक कमेटी ने इलाके का सर्वे किया और उसकी रिपोर्ट पर नए नाले का प्रस्ताव बना और शासन से बजट पास हुआ।
आईईटी ने निगम के प्लान को सही ठहराया
इसलिए बना था नए नाले का प्रोजेक्ट
इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में मुलायम नगर और पटेल नगर काफी नीचे बसा है। इससे यहां पर इंदिरा नगर सेक्टर आठ व नौ का पानी भी आ जाता है। इसके अलावा पानी गांव, राजीव नगर, रघुवर नगर व हरिहर नगर सहित करीब दर्जन भर मोहल्लों का भी पानी आता है। यहां अभी पंप के जरिये पानी फैजाबाद रोड को क्रॉस कर शहीद पथ की ओर निकाला जाता है, लेकिन पुलिया की जो क्षमता है उससे इतना पानी नहीं निकल सकता है।
इस पर 4.51 करोड़ रुपये से इंदिरा नगर सेक्टर-12 में आर्य समाज मंदिर से वैशाली एन्क्लेव होते हुए महालक्ष्मी लॉन से सेक्टर-8 चौराहा होते हुए फैजाबाद रोड पर सुषमा हॉस्पिटल तक नाला निर्माण की योजना बनी। ताकि इन इलाकों का पानी पटेल नगर की ओर न जाए और वहा जलभराव की समस्या न पैदा हो।
इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में तो सतुआ तालाब का पानी पंप करने को पंप हाउस बना है, लेकिन इंदिरा नगर वार्ड में नाला न बनने से इस्माइलगंज प्रथम वार्ड की अमलतास कॉलोनी, शालीमार गार्डन, देव नगर, दीपक नगर, गुरु भारती पुरम आदि इलाकों में जलभराव की समस्या हो रही है।
जनहित के काम में नहीं चलेगी किसी की मनमानी
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि जनहित के काम में किसी की मनमानी नहीं चलेगी। नाला बन जाने से एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी। पार्षद की आपत्ति के बाद प्रोजेक्ट का आईईटी ने परीक्षण भी कर लिया है तो अब कोई विवाद नहीं बचता। यदि चंद लोगों को परेशानी होगी तो उसे दूर किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह नाला निर्माण का काम शुरू कराएं। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करें।