फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm yogi distribute free laptop yojana today: One lakh students will get tablet and smartphone today in UP

UP Free Laptop Yojana: यूपी में एक लाख विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन, कुछ देर में सीएम योगी करेंगे योजना का आगाज

Sat, 25 Dec 2021 01:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 01:23 PM IST
सार

इस तरह भाजपा के संकल्प पत्र का सबसे बड़ा वादा होगा पूरा। हर जिले से दो-दो सौ विद्यार्थियों को भी समारोह में मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन। 

विज्ञापन
up cm yogi distribute free laptop yojana today: One lakh students will get tablet and smartphone today in UP
फ्री लैपटॉप योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर प्रदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग और कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़े विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की योजना का आगाज किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ देर में राजधानी के इकाना स्टेडियम में एक लाख विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डीजी शक्ति पोर्टल और डीजी शक्ति अध्ययन एप भी लांच करेंगे। विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण की योजना के साथ ही सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 में किया गया सबसे बड़ा वादा भी पूरा करेगी।
विज्ञापन


आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि यह योजना से युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की दिशा में बड़ी पहल है। स्मार्टफोन और टैबलेट में  न सिर्फ  पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पाठ्यसामग्री मिलेगी बल्कि रोजगार से संबंधित जानकारियां भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में डीजी शक्ति अध्ययन एप इंस्टाल है। एप के जरिये संबंधित विश्वविद्यालय या विभाग विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराएंगे। शासन की ओर से बूट लोगो और वाल पेपर के माध्यम से रोजगार परक योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

इंफोसिस उपलब्ध क राएगी 3900 प्रोग्राम
योजना की नोडल एजेंसी यूपीडेस्को के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि सरकार की ओर से आईटी कंपनी इंफोसिस से अनुबंध किया जा रहा है। इससे इंफोसिस के शिक्षा और रोजगार से जुड़े 3900 प्रोग्राम निशुल्क युवाओं को उपलब्ध होंगे। स्मार्ट फोन और टैबलेट में युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए बेहतरीन पाठ्यसामग्री  उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वह वह स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।


जिलों में भी वितरित किए जाएंगे स्मार्ट फोन और टैबलेट
कुमार विनीत ने बताया कि स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण के लिए शनिवार को लखनऊ में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे प्रदेश भर के युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को होने वाले समारोह में हर जिले से दो-दो सौ विद्यार्थियों को भी टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

25 दिसंबर के बाद फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन 
जिन युवाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। 25 दिसंबर के बाद उनका डीजी शक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed