फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one labourer died because of electric shock in Lucknow.

Raebareli News: खंभे के स्टे तार में उतरे करंट से भट्ठा श्रमिक की मौत

Tue, 27 Jun 2023 04:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Jun 2023 04:01 PM IST
सार

दरवाजे पर टहलते समय करंट की चपेट में आ जाने से भट्ठा श्रमिक की मौत हो गई। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
one labourer died because of electric shock in Lucknow.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मजरे सांवापुर नेवादा गांव में करंट की चपेट में आने से भट्टा श्रमिक की मौत हो गई। घटना दरवाजे पर टहलते समय खंभे के स्टे तार को छूने से हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


गांव निवासी लालजी पुत्र मंगरे (45) पचखरा गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके घर के पास बिजली का खंभा लगा हुआ है। सोमवार की रात वह खाना खाने के बाद दरवाजे पर टहल रहा था। इस दौरान खंभे के स्टे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर गांव वाले उसे सीएचसी ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed