फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One kilometer of streetlights blocked on Sitapur Road

Lucknow News: सीतापुर रोड पर एक किमी तक स्ट्रीट लाइटों पर अड़ंगा

Sat, 08 Aug 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
One kilometer of streetlights blocked on Sitapur Road
सीतापुर रोड पर ​​भिठौली फ्लाइवर से शहरी सीमा के अंदर करीब एक किलोमीटर तक नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

लखनऊ। सीतापुर रोड पर भिठौली फ्लाईओवर से आगे शहरी सीमा के अंदर करीब एक किलोमीटर तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। यह हाल तब है, जबकि इस मार्ग पर करीब दो साल से यातायात चल रहा है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जनप्रतिनिधियों की मांग पर नगर निगम ने लाइटें लगाने की तैयारी की, पर एनएचएआई इसमें रुकावट डाल रहा है।
भिठौली फ्लाईओवर उतरते ही फायर स्टेशन तक के एक किलोमीटर के हिस्से में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। एनएचएआई ने निर्माण के समय और उसके बाद भी वहां पोल तक नहीं लगाए। शाम ढलते ही यह पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इस मार्ग पर सीतापुर, हरदोई और आसपास के जिलों से आने-जाने वाले भारी वाहन, स्कूल बसें और दोपहिया वाहन बड़ी संख्या में चलते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण कई हादसे हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या को लेकर लगातार मांग उठाई है।
विज्ञापन

विधायक की मांग पर फिर लिखा पत्र
नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर करीब एक साल पहले नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बनाई थी। पर एनएचएआई इसे अपने अधिकार क्षेत्र का बताकर काम नहीं करने दे रहा है। कार्ययोजना के तहत एक किलोमीटर के दायरे में 30 पोल लगाकर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया जाना है। इस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। मनोज प्रभात ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा की ओर से फिर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की जा रही है। नगर निगम ने एनएचएआई को दोबारा पत्र लिखकर लाइटें लगाने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में एनएचएआई से कहा गया है कि यदि नगर निगम को अनुमति नहीं देना चाहता तो वह खुद लाइटें लगाए। नगर निगम इसलिए इस काम के लिए आगे आया क्योंकि यह इलाका शहरी सीमा में आता है और लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है।

-मनोज प्रभात, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक नगर निगम

सीतापुर रोड पर भिठौली फ्लाइवर से शहरी सीमा के अंदर करीब एक किलोमीटर तक नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट

सीतापुर रोड पर भिठौली फ्लाइवर से शहरी सीमा के अंदर करीब एक किलोमीटर तक नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट

सीतापुर रोड पर भिठौली फ्लाइवर से शहरी सीमा के अंदर करीब एक किलोमीटर तक नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट

सीतापुर रोड पर भिठौली फ्लाइवर से शहरी सीमा के अंदर करीब एक किलोमीटर तक नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed