{"_id":"5c9bb34cbdec2214391eda08","slug":"one-kg-morphine-and-illegal-rifle-factory-captured-by-barabanki-police-8-held","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : पुलिस ने एक किलो मार्फीन व असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, आठ को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : पुलिस ने एक किलो मार्फीन व असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, आठ को दबोचा
Wed, 27 Mar 2019 11:00 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासनिक टीमों ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी व एक किलो मार्फीन सहित हरियाणा निवासी एक तस्कर समेत आठ बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में असलहा भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से वे जेल भेज दिए गए।
एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि सफदरगंज एसओ विवेक कुमार सिंह ने टीम के साथ एक अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ग्राम मुश्कीनगर जंगल से दो आरोपियों चंद्रशेखर विश्वकर्मा निवासी ग्राम दौलतपुर टिसुआ थाना जैदपुर व श्यामू निवासी ग्राम अकबरपुर को पकड़कर इनके पास से एक देशी बंदूक समेत 12 निर्मित व पांच अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए हैं।
इसके साथ ही दस कारतूस व शस्त्र बनाने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि ये असलहे तैयार करने के बाद गैर जनपदों में बेचते हैं। ये असलहे कहीं लोकसभा चुनाव में तो नहीं प्रयोग किए जाने वाले थे, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इसी तरह एसपी ने बताया कि कुर्सी पुलिस ने बीते वर्ष बारह दिसंबर को हुई सुनील की हत्या में फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश इजराइल उर्फ दिनेश निवासी ग्राम बंदगीनगर थाना घुंघटेर को मंगलवार रात टिकैतगंज कस्बे से गिरफ्तार कर इसके पास से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
मार्फीन तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जैदपुर व सतरिख पुलिस ने हरियाणा निवासी समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसपी ने बताया कि जैदपुर प्रभारी निरीक्षक अमरेश सिंह बघेल, धनंजय सिंह ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान मंगलवार रात चंदौली टिकरा नहर मोड़ के पास से राकेश कुमार निवासी ग्राम फतेहपुर थाना पुनडरी जनपद कैथल हरियाणा को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच सौ ग्राम मार्फीन बरामद की है।
आरोपी ने बताया कि वह टिकरा गांव से मार्फीन खरीदकर इसे सप्लाई करने के लिए हरियाणा ले जा रहा था। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगा रही है।

इसी तरह सतरिख पुलिस ने भी चार तस्कर हफीजुल्ला उर्फ सलमान निवासी ग्राम बांसा शरीफ, महमूदउल हसन निवासी ग्राम नूरपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर, आलम निवासी ग्राम भनौली थाना सतरिख व जुबेर निवासी ग्राम रसौली थाना सफदरगंज को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब पांच सौ ग्राम मार्फीन, चार तमंचा, छह कारतूस व दो बाइक बरामद की है।
एसपी ने बताया कि इन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर भी किया था। इसके साथ ही ये आरोपी प्रतिबंधित मवेशियों को चोरी कर उनका वध करने का भी काम करते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है।