फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one injured in police encounter in Barabanki.

Barabanki: आधी रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा फरार

Mon, 04 Mar 2024 10:44 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Mar 2024 10:44 AM IST
सार

बाराबंकी शहर कोतवाली में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन
one injured in police encounter in Barabanki.
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी रात में चेकिंग में थे। इस दौरान जैदपुर-हैदरगढ़ लिंक रोड पर दो बदमाश बाइक से आते हुए दिखाई पड़े।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।  आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान उन्नाव जिले के सदर कोतवाली इलाके की काशीराम कॉलोनी निवासी करन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुभासपा और निषाद पार्टी के कोटे की सीट पर फंसा पेंच, अमित शाह से मुलाकात पर भी नहीं बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद बोले- अखिलेश से न तो कोई बैर और न ही मनभेद है, बिना शर्त इंडिया गठबंधन का समर्थन करूंगा


उसने अपने दूसरे साथी का नाम रवि बताया है। पुलिस ने करन के पास से नगद 32,000 रुपये,  तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। करन पर लूट, चोरी सहित लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। वह शहर कोतवाली में 10 दो मुकदमों में फरार चल रहा था। घायल को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed