{"_id":"5f421e348ebc3e3d027e2d17","slug":"one-ias-and-five-sdm-are-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानमंडल सत्र समाप्त होते ही तबादलों का दौर शुरू, एक आईएएस व पांच एसडीएम बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानमंडल सत्र समाप्त होते ही तबादलों का दौर शुरू, एक आईएएस व पांच एसडीएम बदले गए
Sun, 23 Aug 2020 01:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
विधानमंडल सत्र समाप्त होते ही सरकार ने तबादले शुरू कर दिए हैं। एक आईएएस व पांच एसडीएम का तबादला किया गया। एक एसडीएम तबादले के बावजूद रिलीव नहीं किए जा रहे थे। शासन के निर्देश पर उन्हें रिलीव कर दिया गया है। कुछ दिनों में वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के तबादले के भी संकेत हैं।
विज्ञापन
शासन ने आईएएस अधिकारी व मेरठ में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल को नोएडा में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट बनाया है। नोएडा में एसडीएम संजय मिश्र का पिछले दिनों जौनपुर तबादला किया गया था, लेकिन वहां के डीएम कोविड-19 महामारी के मददेनजर उन्हें रिलीव नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर संजय को जौनपुर के लिए तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है। इसके अलावा शासन ने पांच एसडीएम को इधर से उधर किया है।
इनमें अभय को नोएडा से बलिया, रजनीकांत को मैनपुरी से नोएडा, गुलशन को बागपत से संतकबीरनगर, प्रमोद कुमार को संतकबीरनगर से महराजगंज और मान सिंह पुंडीर को रामपुर से मैनपुरी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन