{"_id":"5ec656678ebc3e90af11c93b","slug":"one-hundred-nineteen-doctors-and-medical-staff-have-been-quarantined-in-government-hospitals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मरीजों के पहुंचने से जोखिम बढ़ा, 119 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को किया जा चुका है क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मरीजों के पहुंचने से जोखिम बढ़ा, 119 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को किया जा चुका है क्वारंटीन
Thu, 21 May 2020 03:59 PM IST
ishwar ashish
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बड़े चिकित्सा संस्थानों व अस्पतालों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में ही अब तक करीब 119 डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ क्वारंटीन किए जा चुके हैं। अस्पताल में संक्रमित मरीज आने या अन्य कारणों से इनके भी संक्रमित होने की आशंका है।
विज्ञापन
इससे अस्पतालों में इलाज का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं कुछ अस्पतालाें ने डॉक्टर व स्टाफ की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन में रहने के बजाय ड्यूटी पर बुला लिया है। सिविल अस्पताल में बीते दिनों सदर की एक युवती पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
उससे इमरजेंसी मेडिकल अफसर रेजिडेंट, नर्स मिलाकर 24 लोगों का स्टा क्वारंटीन किया गया था। वहीं कुछ दिन पहले डॉक्टरों से जबरन जिस शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, वो कोरोना पॉजिटिव निकला था।
विज्ञापन
इसमें दो डॉक्टर समेत दस लोगों का स्टाफ भी क्वारंटीन में भेजा गया था। अफसरों ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पांच दिन बाद सभी की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। अफसरों ने सभी डॉक्टर व स्टाफ को ड्यूटी पर बुला लिया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे के मुताबिक, स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को ड्यूटी पर बुलाया गया है।
आरएलबी अस्पताल में पहली रिपोर्ट निगेटिव, दूसरी का इंतजार
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में करीब 10 दिन पहले एक कोरोना संक्रमित महिला को भर्ती किया गया था। इसमें 45 लोगों की सूची बनाई गई थी, जिसमें तीन डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स समेत चतुर्थ क्लास कर्मचारी मिलाकर 11 लोग हाई रिस्क जोन में रखे गए थे।
अस्पताल सीएमएस डॉ. एके आर्य का कहना है कि पहली रिपोर्ट सभी की निगेटिव आई है। क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर सभी लोग ड्यूटी पर बुलाए जाएंगे। वहीं बलरामपुर अस्पताल में बुधवार को मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद वहां डॉक्टरों समेत 20 का नर्सिंग स्टाफ क्वारंटीन किया गया।
अस्पताल सीएमएस डॉ. एके आर्य का कहना है कि पहली रिपोर्ट सभी की निगेटिव आई है। क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर सभी लोग ड्यूटी पर बुलाए जाएंगे। वहीं बलरामपुर अस्पताल में बुधवार को मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद वहां डॉक्टरों समेत 20 का नर्सिंग स्टाफ क्वारंटीन किया गया।
एसीएमओ समेत 20 स्टाफ होम क्वारंटीन में
सीएमओ कार्यालय के एसीएमओ समेत 20 लोगों का स्टाफ होम क्वारंटीन में भेजा गया है। यहां बीते दिनों एंबुलेंसकर्मी पॉजिटिव आया था। इसके बाद से सभी अफसर घर से ही जांच के नमूने लेने के साथ अन्य निर्देश दे रहे हैं।