{"_id":"6002f3015572f0248f431d1f","slug":"one-home-guard-died-in-an-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत, साथी जख्मी
Sat, 16 Jan 2021 07:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के बाद रात में बाइक से घर जा रहे दो होमगार्डों को एक तेज रफ्तार वाहन ने अटरिया इलाके में हाईवे पर शनिवार सुबह टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों होमगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनको लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां एक होमगार्ड की मौत हो गई। दूसरे होमगार्ड का इलाज चल रहा है। दोनों होमगार्ड कमलापुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र के हरदी गोड़ा गांव निवासी होमगार्ड दिनेश कुमार (48) पुत्र तुलसी व कमलापुर कस्बा निवासी होमगार्ड रमेश गुप्ता (45) पुत्र मुन्नीलाल अटरिया इलाके में तैनात हैं। दिनेश कुमार की ड्यूटी अटरिया इलाके में हाईवे पर कुंवरपुर बैरियर पर थी, जबकि रमेश की पड़ोस स्थित एक बैंक में नाइट ड्यूटी थी।
विज्ञापन
रात को ड्यूटी के बाद दोनों होमगार्ड बाइक से कमलापुर जा रहे थे। जैसे ही दोनों अटरिया इलाके में हाईवे पर कुंवरपुर बरियर से करीब सौ मीटर आगे बढ़े, वैसे ही खानीपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दोनों होमगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों होमगार्डों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजवाया, जहां दिनेश कुमार की मौत हो गई, जबकि रमेश का इलाज चल रहा है। घटना की खबर होमगार्डों के घर वालों को भी दी गई है। इंस्पेक्टर राम नेरश का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।