{"_id":"664f8c0ddc5baacbd90cd9f2","slug":"one-flight-cancelled-for-haj-yatra-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haj Yatra: हज यात्रा के अंतिम दिन एक उड़ान निरस्त, दूसरी से 162 यात्री होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haj Yatra: हज यात्रा के अंतिम दिन एक उड़ान निरस्त, दूसरी से 162 यात्री होंगे रवाना
Fri, 24 May 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 May 2024 12:03 AM IST
सार
राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि पहली उड़ान से सुबह 8 बजे 289 हज यात्री और दूसरी उड़ान से शाम 5 बजे 289 यात्री भेजे गए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हज यात्रा के अंतिम दिन शुक्रवार को 162 हज यात्री मदीना मुनव्वरा रवाना होंगे। बृहस्पतिवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दो उड़ानों से 578 लोग हज के लिए रवाना किए गए।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि पहली उड़ान से सुबह 8 बजे 289 हज यात्री और दूसरी उड़ान से शाम 5 बजे 289 यात्री भेजे गए।
शुक्रवार को हज यात्रा की अंतिम उड़ान से दोपहर 12 बजे 162 हज यात्रियों को रवाना किया जाएगा। जबकि यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए एक उड़ान निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन