फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died when an uncontrolled SUV collapsed in devider in Sushant Golf city.

Lucknow: नये साल का जश्न मनाने निकले चार दोस्त, मस्ती में बेकाबू होकर पलटी एसयूवी, एक की दर्दनाक मौत

Wed, 01 Jan 2025 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jan 2025 03:58 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में जश्न मनाकर लौट रहे दोस्तों की एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई व बाकी तीन घायल हो गए।

विज्ञापन
One died when an uncontrolled SUV collapsed in devider in Sushant Golf city.
डिवाइडर से टकराकर पलटी एसयूवी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सुशांत गोल्फ सिटी में मंगलवार रात शहीद पथ पर ओवरटेक के दौरान एसयूवी एक कार से टकरा गई। अनियंत्रित एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एसयूवी चालक महेंद्र रावत (32) की मौत हो गई। गोसाईंगंज के अमेठी कस्बा निवासी अश्वनी रावत, दोस्त अकील व धर्मपाल घायल हो गए। चारों दोस्त नए साल का जश्न मनाने निकले थे।

विज्ञापन


अश्विनी रावत प्लाॅटिंग का काम करते हैं। मंगलवार शाम वह अकील, धर्मपाल व चालक महेंद्र रावत के साथ एसयूवी से नए वर्ष पर आयोजित पार्टी में शामिल होने गोमती नगर पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे लौटते समय ओमेक्स के पास महेंद्र कार को ओवरटेक कर आगे निकल रहे थे। तभी आगे चल रही एक कार से एसयूवी टकरा गई और डिवाइडर से भिड़कर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में महेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर एडीसीपी साउथ अमित कुमावत, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह एसयूवी में फंसे अश्वनी,अकील व धर्मपाल को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी। वहीं आगे चल रही कार का चालक भाग निकला। पुलिस कार की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed