{"_id":"65b23346bda97b9cfb01b5a5","slug":"one-died-when-a-truck-and-dcm-colloid-in-khairabad-thana-in-siatpur-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कोहरे ने ली एक और जान... आमने-सामने भिड़े ट्रक और डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कोहरे ने ली एक और जान... आमने-सामने भिड़े ट्रक और डीसीएम, चालक की मौत
Thu, 25 Jan 2024 06:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:18 PM IST
सार
सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक ट्रक और डीसीएम आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में एक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ डीसीएम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले में खैराबाद थाना क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर बिशुननगर तिराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक व डीसीएम की टक्कर हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा कोहरे की वजह से हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, भारी भीड़ मौजूद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान, पहले दिन आए 3.17 करोड़ रुपये; दूसरे दिन 2.5 लाख ने किए दर्शन
विज्ञापन
बिशुननगर तिराहे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बिसवां की ओर से एक डीसीएम सीतापुर जा रही थी। डीसीएम पर प्लास्टिक के पाइप लदे थे। बिशुननगर चौराहे के पास सीतापुर की ओर से आ रहे एक ट्रक से डीसीएम की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चला रहा मेरठ जिले के फकरुद्दीन अली अहमद नगर निवासी नदीम (26) गाड़ी में फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नदीम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा कोहरे की वजह से हुआ। डीसीएम चालक मेरठ निवासी नदीम की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। जांच की जा रही है।