गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर में भगदड़, एक कांवरिये की मौत, आठ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वीनाथ मंदिर में शनिवार की रात करीब एक बजे जलाभिषेक करने के लिए उमड़े कावंरियों के हुजूम से वहां लगाई गई बैरीकेडिंग की बल्ली टूटने से भगदड़ मच गई, जिससे आठ कांवरिये घायल हो गए।
घायलों में दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक कांवरिये की मौत हो गई।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीनाथ मंदिर में शनिवार रात कजरी तीज पर भारी संख्या में कांवरिये जुट गए, मगर रात दस बजे तक जलाभिषेक नहीं शुरू हो सका था। इससे वहां कावंरियों की भीड़ बढ़ती गई। कांवरिये बैरिकेडिंग के अंदर लाइन में लगे थे।
मगर कांवरियों को भोले के दर्शन में कोई परेशानी न हो, इसकी सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई बल्ली रात करीब एक बजे कांवरियों के सैलाब को नहीं रोक सकी और वह टूट गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
हादसे में ये हुए घायल
इस हादसे में उमाशंकर (35) निवासी बसंतपुर बिहुरी गोसाईपुरवा थाना परसपुर, उदयराज (30) निवासी परसौरा महेशपुर थाना खरगूपुर, प्रिंसू गोस्वामी (23) निवासी खरगूपुर, मोहित (25), राजू (26), पवन (35), पंकज (21), शिवा मिश्रा (26) व कृष्णदेव पांडेय (32) घायल हो गए।
इसमें गंभीर रूप से घायल उमाशंकर व प्रिंसू को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उमाशंकर ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उमाशंकर के बेटे गुलशन ने बताया कि उसके पिता उसकी माता रिंकी के साथ जलाभिषेक करने गए थे।