{"_id":"a5fbf7c2678651600d89b5a460e0840d","slug":"one-died-in-fire-accident-in-barabanki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आया पूरा परिवार, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आया पूरा परिवार, बच्चे की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Jan 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में एक घर में आग लगने से घर के सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। इस घटना में एक आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह सतरिख थानाक्षेत्र के रामपुर जग्गा गांव में रिंकू यादव अपनी पत्नी रिंकी यादव और आठ महीने बेटे शुभम के साथ कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
कमरे में अचानक आग लग गई। आग देखकर दूसरे कमरे में सो रहे भाई दीपू और मां बचाने पहुंचे। बचाने के दौरान वे भी झुलस गए।
पांचों लोगों को लखनऊ के लोहिया अस्पताल लाया गया। आग में बुरी तरह झुलसे बच्चे शुभम की मौत हो गई। इस दुर्घटना में झुलसे बाकी चार लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। तीन लोगों की हालत चिंताजनक है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन