{"_id":"655603f011799bf3750c3005","slug":"one-died-in-an-accident-on-mihipurwa-to-katarniaghat-marg-in-bahraich-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: शादी का कार्ड बांट रहे भाईयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: शादी का कार्ड बांट रहे भाईयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर
Thu, 16 Nov 2023 05:28 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:28 PM IST
सार
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों युवक शादी का कार्ड बांटने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
हादसे में मृतक युवक व घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र निवासी दो भाई बाइक से बड़े भाई की शादी का कार्ड देने के लिए मिहींपुरवा आए थे। जहां से लौटते समय मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट मार्ग पर बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत की सूचना घर पहुंचते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा मटेही के मजरा नौतोड निवासी भीम उम्र (20) के बड़े भाई का आगामी दिनों में विवाह है जिसको लेकर बृहस्पतिवार को भीम छोटे भाई अर्जुन (17) के साथ शादी का कार्ड देने के लिए मिहींपुरवा आया था। जहां से कार्ड देने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट राजमार्ग पर हंसुलिया पुल के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना जोरदार था कि भीम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा अर्जुन गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मिहीपुरवा पंहुचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक भीम हेलमेट लगाए था। पुलिस हादसा करने वाले वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन