{"_id":"5b62e5404f1c1b9e3e8b4ba0","slug":"one-died-in-an-accident-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लदी थ्री व्हीलर से टकराई कार के परखच्चे उड़े, तीन घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लदी थ्री व्हीलर से टकराई कार के परखच्चे उड़े, तीन घायल, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
हादसा।
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में कूरेभार के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार वैगन आर कार सिलेंडर लदे थ्री व्हीलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन बुरी तरह जख्मी हो गए।
कार सवार सुल्तानपुर आ रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अंकित सलूजा (23) पुत्र विजय सलूजा निवासी राम नगर सिंधी टोला की मौत हो गई।