{"_id":"6547c9165c637bde410e47d9","slug":"one-died-in-an-accident-in-sujauli-thana-kshetra-in-bahraich-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: तेज रफ्तार बोलरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: तेज रफ्तार बोलरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर
Sun, 05 Nov 2023 10:25 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:25 PM IST
सार
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में रविवार की मिहीपुरवा - बिछिया मार्ग पर बिछिया वन बैरियर के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो हुई।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुई महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में रविवार की मिहीपुरवा - बिछिया मार्ग पर बिछिया वन बैरियर के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो हुई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची सुजौली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागांज निवासी साबिर (25) रविवार को सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया स्थित अपनी ससुराल गया था। उसके साथ उसकी पत्नी सुहाना (23) भी सवार थी। ससुराल से देर शाम वो घर वापस जा रहा था। इसी दौरान बिछिया वन बैरियर के पास उसे तेज रफ्तार बोलरो ने टक्कर मार दी। हादसे में साबिर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सुहाना घायल हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने घायल महिला के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।टक्कर मारने वाले बोलेरो वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन