{"_id":"60a4b7588ebc3e2bec5cd6a9","slug":"one-died-in-an-accident-in-ramsanehighat-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: दिल्ली से बिहार जा रही कार पंचर होने के बाद असंतुलित होकर पलटी, एक की मौत कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: दिल्ली से बिहार जा रही कार पंचर होने के बाद असंतुलित होकर पलटी, एक की मौत कई घायल
Wed, 19 May 2021 01:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 May 2021 01:04 PM IST
सार
लखनऊ अयोध्या हाइवे पर तेज रफ्तार से जा रही कार पंचर होने के बाद असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटों समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक बिहार का रहने वाला मिथिलेश बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी पर कोतवाल सच्चिदानंद राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रह जिस पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते हुए आवागमन शुरू कराया है। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ है। दिल्ली से बिहार जा रही कार लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर पंचर होने के बाद असंतुलित होकर पलटी गई।
विज्ञापन