{"_id":"604394528ebc3e76a03126bc","slug":"one-died-in-an-accident-in-machhrehta-area-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: ट्रैक्टर ने तीन बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: ट्रैक्टर ने तीन बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
Sat, 06 Mar 2021 08:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से शनिवार को घर जा रही तीन सगी बहनों को एक तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मछरेहटा इलाके के गांव कालूपुर निवासी तीन सगी बहनें मोनिका (12), सोनी (10), मोहिनी (17) शनिवार को पिता रामपाल के साथ घर से बटाई पर लिए गए खेत में आलू खोदने गईं थी। तीनों बहनें खेत पर काम करने के बाद घर वापस आ रहीं थीं, इस बीच परसदा-अक्क्लिपुर मार्ग पर रमपुरवा के पास नहर पटरी पर पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीनों बहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। मछरेहटा पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल बहनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही मोहिनी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
एसओ मछरेहटा राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।