{"_id":"5bfeaba1bdec2241b277315f","slug":"one-died-in-an-accident-in-bkt-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व कार की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व कार की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, बाइक सवार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के बीकेटी में सीतापुर रोड पर साढ़ामऊ अस्पताल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक व कार की भीषण टक्कर में कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार के पीछे टकराकर बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि क्षतिग्रस्त कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक की उसी में चिपक कर मौत हो गई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि सीतापुर रोड पर साढामउ अस्पताल के सामने सीतापुर की ओर से विपरीत दिशा में राशन लेकर आ रहे एफसीआई के ट्रक ने राजधानी से सीतापुर की ओर जा रही कार को टक्कर मार दी। हादसे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक युवक की शिनाख्त मिर्जापुर जिले के कछुआ निवासी रजनीश कुमार सिंह के रूप में हुई। युवक का शव कार तोड़कर निकाला गया। बाइक सवार युवक कपिल अवस्थी आवास विकास कालोनी, सीतापुर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए साढ़ामऊ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन