{"_id":"5c2248d3bdec2256ed2b8758","slug":"one-died-in-an-accident-in-bachhrawan-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर घायल
Tue, 25 Dec 2018 08:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Dec 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के बड़ाभंवरा कला गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्रा (32) अपने परिचालक साथी भारत यादव (30) के साथ बांदा से मोरंग लादकर हैदरगढ़ जा रहा था। बछरावां के निकट एक पेट्रोल पंप के पास रोड के किनारे खड़े ट्रक से उसका ट्रक भिड़ गया।
विज्ञापन
इसमें सच्चिदानंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। घायल क्लीनर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन