{"_id":"5aa1a5994f1c1b9d758b46b5","slug":"one-died-in-a-firing-in-marriage-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मौसा को लगी गोली, मौत, बारात में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मौसा को लगी गोली, मौत, बारात में मची भगदड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के सेमरौना गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह में द्वारपूजा के दौरान की गई फायरिंग में दूल्हे के मौसा को गोली लग गई। गोली लगते ही बारात में भगदड़ मच गई। आननफानन में गंभीर रूप से घायल दूल्हे के मौसा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
गोसाईंगंज क्षेत्र के रूकुनपुर (दमोदरा) निवासी नंद कुमार वर्मा के बेटे अनुराग की बारात बुधवार को कूरेभार क्षेत्र के सेमरौना निवासी राजाराम वर्मा के घर गई थी। शादी में अनुराग के मौसा राम अचल वर्मा (50) निवासी इशहाकपुर थाना गोसाईगंज भी पहुंचे थे। बारात में शामिल महेश यादव द्वारा द्वारपूजा के दौरान रिटायर्ड फौजी काली प्रसाद की बंदूक लेकर हर्ष फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान महेश बंदूक में गोली लोड कर रहा था, तभी ट्रिगर दब गया और सामने खड़े राम अचल वर्मा के पेट में गोली जा धंसी। राम अचल को गोली लगते ही भगदड़ मच गई।
विज्ञापन