{"_id":"63820d78e5b23723be7f4cca","slug":"one-died-in-a-clash-between-students-of-two-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: छात्रों के बीच मारपीट में एक की मौत, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: छात्रों के बीच मारपीट में एक की मौत, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
Sun, 27 Nov 2022 09:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:53 AM IST
सार
लखनऊ के विभव खंड में छात्रों के बीच हुई मारपीट में 12वीं के छात्र अंश तिवारी की मौत हो गई। चोट का निशान न मिलने से मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अंश तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभव खंड में रॉयल एकेडमी के पास शनिवार दोपहर छात्रों के बीच मारपीट हुई। घटना में 12वीं के छात्र अंश तिवारी (18) की मौत हो गई। आरोपी छात्र उसे मौके पर पड़े बालू में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने देर रात मारपीट में शामिल तीन छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, ऐसे में मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। साथ ही बताया चिनहट सेमरा निवासी शंकराचार्य तिवारी बाराबंकी आरटीओ कार्यालय के प्रवर्तन दस्ते में सिपाही हैं। उनका छोटा बेटा अंश विभव खंड स्थित एलपीएस स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह सुबह घर से निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। पुलिस ने जांच में पाया कि शनिवार दोपहर रॉयल एकेडमी के पास कुछ छात्रों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर पहुंचा संजय अपने दोस्त अंश को इलाज के लिए लोहिया संस्थान लेकर गया। उसी ने अंश के पिता को सूचना दी। अंश की मां ममता के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे पति के फोन पर वह लोहिया संस्थान पहुंचीं। उसके बाद शंकराचार्य भी बाराबंकी से अस्पताल पहुंच गए। पिता के मुताबिक जब वे अस्पताल पहुंचे तो अंश की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बेटे का कुछ दिन पूर्व कुछ दोस्तों से विवाद हुआ था। पिता ने एक स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों पर शक जताया है।
विज्ञापन