फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died in a blast in Maharajganj Kotwali in Raebareli.

Raebareli: पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में युवक के परखच्चे उड़े, एक की मौत दूसरा जख्मी

Sun, 17 Mar 2024 05:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (महाराजगंज) रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, (महाराजगंज) रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली में हुए भीषण हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
One died in a blast in Maharajganj Kotwali in Raebareli.
धमाके से उड़ी झोपड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र पहरेमऊ गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर आम की बाग में बनाए जा रहे पटाखे की दुकान में रविवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे पटाखा बनाते समय अचानक भयानक विस्फोट हो गया जिसमें एक 19 वर्षीय युवक के परखच्चे उड़ गए, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। युवा की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया।

विज्ञापन


पूरा मामला पहरेमऊ गांव से लगभग 500 मीटर दूर आम की बाग का है, जहां रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे की घटना है। पटाखा लाइसेंस धारक लाल मोहम्मद पुत्र अली हुसैन निवासी पहरेमऊ की गांव से बाहर पांच सौ मीटर दूर पर आम की बाग में पटाखा बनाने का काम करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उसके यहां वीरेंद्र कुमार (19) पुत्र राघवेंद्र शर्मा व उसका चचेरा भाई शिवम उर्फ छोटू (15) पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी पहरेमऊ भी पटाका बनाते हैं। रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे वीरेंद्र कुमार और शिवम दोनों लाल मोहम्मद की बाइक से बारुद लेकर आए और दोनों पटाखा बनाना शुरू किए तभी अचानक भयानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि वीरेंद्र के परखच्चे उड़ गए और पटाखा बनाने वाली जगह से बीस फुट दूर आम के पेड़ से करीब पंद्रह फुट ऊपर टकराते हुए उसका शव बनाने वाली जगह से करीब पच्चीस मीटर दूर जा गिरा और क्षत-विक्षत हो गया। उसका दाहिना हाथ धड़ से अलग होकर ना जाने कहां जा गिरा जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। वहीं हादसे में उसका चचेरा भाई शिवम उर्फ छोटू भी गंभीर रूप से झुलसा है जिसका एक पैर पूरी तरह से क्षतविक्षत हुआ है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर मौजूद नहीं था लाइसेंसधारक
बताते हैं कि घटना के समय पटाखा लाइसेंस धारक लालमोहम्मद पुत्र अली हुसैन मौके पर मौजूद नहीं था। एक टीनशेड से घिरे कोठरी में पटाखा बनाया जा रहा था। सीओ महाराजगंज यादवेंद्र प्रताप का कहना है की घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed