{"_id":"6315dff013dd9e2bb364a747","slug":"one-died-and-three-injured-in-an-accident-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने घोड़ा गाड़ी को मारी ठोकर, हादसे में एक महिला की मौत व तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने घोड़ा गाड़ी को मारी ठोकर, हादसे में एक महिला की मौत व तीन घायल
Mon, 05 Sep 2022 05:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Sep 2022 05:09 PM IST
सार
बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा में हुए एक दर्दनाक हादसे में घोड़ा गाड़ी सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के चौधरीडीह तुलसीपुर मार्ग पर गत रविवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बुग्गी (घोड़ा गाड़ी) को ठोकर मार दी। हादसे में बुग्गी पर सवार तीन महिला व एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गनवरिया लक्ष्मनपुर निवासी मालती, किशोरी, सोनी व राजू बुग्गी पर सवार होकर गत रविवार देर रात मणिपुर बाजार से घर जा रहे थे। तुलसीपुर-चौधरीडीह स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बुग्गी को ठोकर मार दी।
विज्ञापन
घटना में बुग्गी सवार चार लोग घायल हो गए। बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने घायलों को सीएचसी सिरसिया जनपद श्रावस्ती पहुंचाया। इलाज के दौरान मालती की मौत हो गई है। घायल किशोरी, सोनी व राजू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक तथा वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।