फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one died and many injured in accidents in Balrampur.

Balrampur: हेलमेट न पहनने से मुसीबत में पड़ रही जान, अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत व पांच घायल

Sun, 12 Mar 2023 04:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Mar 2023 04:42 PM IST
सार

बलरामपुर में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। ज्यादातर मामलों में हेलमेट न पहनना जानलेवा साबित हो रहा है।
 

विज्ञापन
one died and many injured in accidents in Balrampur.
हादसे के बाद घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पहली घटना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरैया मार्ग के सेमरी तिराहे के पास हुई। बाइक से जा रहे सोनू (30) निवासी केवटनपुरवा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी महाराजगंज तराई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना बौद्ध परिपथ पर थाना कोतवाली देहात के बलुआ गांव के पास हुई। कोतवाली नगर के खलवा मोहल्ला निवासी लियाकत अली (35) बाइक से मोहल्ला निवासी मोहम्मद हाशिम (32) के साथ अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में ग्राम पिपरी रमईडीह में आए हुए थे। यहां से वापस लौटते समय बलरामपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार अजय निषाद (25), विकास वर्मा (20) और दीपक वर्मा (19) फिरोजपुर थाना महराजगंज तराई की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में लियाकत अली की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर अजय निषाद की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया है। तीन अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed