फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died and five injured in an accident in Bahraich.

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर कार व टेंपो में जबरदस्त भिड़ंत, बालिका की मौत, पांच घायल

Sat, 16 Jan 2021 07:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Jan 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
One died and five injured in an accident in Bahraich.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर गजाधरपुर के पास शनिवार सुबह घने कोहरे में तेज रफ्तार कार व टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार बालिका की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही कार शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते हाईवे पर फखरपुर थाना क्षेत्र में गजाधरपुर के पास सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सादिक निवासी गजाधरपुर, बिताना देवी, राम आशीष, सुंदरी निवासी भिलोरा काजी, फखरुद्दीन निवासी सोहन कोठरा व दयानंद निवासी लोखड़ियन पुरवा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने टेंपो से घायलों को बाहर निकाला।


इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां इलाज के दौरान 11 वर्षीय बालिका सुंदरी की मौत हो गई। फखरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत बालिका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed