{"_id":"62f745664428ed683b2fc6fa","slug":"one-died-and-28-injured-in-an-accident-in-sushant-golf-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Lucknow: बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की ट्रेलर से टक्कर, 28 घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Lucknow: बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की ट्रेलर से टक्कर, 28 घायल, एक की मौत
Sat, 13 Aug 2022 01:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:45 PM IST
सार
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुए भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सूर्या होटल के सामने शुक्रवार देर रात डबल डेकर बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
सुशांत गोल्फ सिटी प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी के मुताबिक डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान सुल्तानपुर रोड़ पर स्थित सूर्या होटल के सामने सरिया से लदी ट्रेलर बैक कर रही थी। इसी दौरान बस से भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार 29 लोग घायल हो गए। जिसमें मधुबनी निवासी वाहिद (40) की मौत हो गई।
चार घायलों की हालत गंभीर है। अन्य को मामूली उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।