फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One dead, five injured in bike collision

Lucknow News: बाइक भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल

Thu, 25 Apr 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
One dead, five injured in bike collision
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग पर बुधवार बहोरवा के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार मां, बेटा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भिनगा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम महरू मुर्तिहा के मजरा जमुनही निवासी जटा शंकर मौर्य (23) पुत्र परशुराम मौर्य के बड़े भाई पुजारी की ससुराल थाना क्षेत्र के बोहरवा गांव निवासी रामसुख के घर पड़ती है। वहां मंगलवार को मांगलिक आयोजन था। बुधवार को जटाशंकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ बाइक पर उसकी मां सुखरानी (55), भतीजा वेद प्रताप (04) व बलवंत (07) पुत्रगण दिनेश कुमार, बजरंगी (05) पुत्र पुजारी भी था। जैसे ही वह बहोरवा के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से बाइक लेकर आ रहे हरदत्त नगर गिरंट निवासी प्रमोद (27) पुत्र काशीराम चौहान से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में जटाशंकर, सुखरानी, वेद प्रकाश व प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। वहां चिकित्सक ने जटा शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं वेद प्रकाश व प्रमोद चौहान को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रक व डीसीएम की टक्कर में छह घायल, दो रेफर
गिलौला थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के सामने बौद्ध परिपथ पर मंगलवार देर रात बलरामपुर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की सामने से आ रहे डीसीएम से टक्कर हो गई। जिससे डीसीएम पर सवार लखीमपुर खीरी जिले के थाना धौरहरा अंतर्गत नैनाबाद बाबूरी निवासी अनिल कुमार व प्रमोद कुमार तथा बरेली के दीदार पट्टी निवासी तस्लीम, वकील, आबिद व इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गिलौला लाया गया। जहां से वकील व प्रमोद को मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दो घायल

गिलौला के ग्राम माजरे निवासी बजरंगी (35) अपनी बहन शिवकान्ति को बच्चों समेत उसके घर ग्राम हरिहरपुर बाइक से छोड़ने जा रहे थे। गिलौला लक्ष्मननगर मार्ग पर औरेया निधान के पास बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें शिवकान्ति व उसकी एक वर्षीय बच्ची आरती बच गए। जबकि बजरंगी व उसकी भांजी नैन्सी घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को गिलौला सीएचसी लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed