{"_id":"5ab228044f1c1ba4238b6637","slug":"one-dead-and-three-injured-in-an-accident-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में ट्रक और डंपर की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में ट्रक और डंपर की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Mar 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
डंपर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
अमेठी जिले में बुधवार तड़के रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर डंपर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें डंपर के चालक अभिषेक कुमार उर्फ बबलू की मौके पर ही मौत हो गई और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रक के ड्राइवर और खलासी भी घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के परखच्चे उड़ गए। अभिषेक के शव को डंपर से बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के कारण काफी देर तक रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
डंपर चालक अभिषेक कुमार (35) पुत्र हरिमान सिंह, बीघापुर थरियाव जनपद फतेहपुर का निवासी था। वहीं, ट्रक का ड्राइवर बाबू राम निवासी संभल आभार धम्मौर सुल्तानपुर और ट्रक का खलासी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंची, जहं से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फुरसतगंज थाना प्रभारी राज केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मशीनों से रोड पर क्षतिग्रस्त हुए डंपर व ट्रक को किनारे करवाकर आवागमन सुचारू रूप से शुरू करवा दिया है।