फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One crore spend on dpr

सीवर-पानी की जरूरत की डीपीआर बनाने पर खर्च होंगे एक करोड़

Wed, 09 Dec 2020 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
One crore spend on dpr
सीवर-पानी की जरूरत की डीपीआर बनाने पर खर्च होंगे एक करोड़
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में शामिल हुए नए 88 गांवों में कहां पेयजल और सीवर लाइन बिछाने की जरूरत है, उसे लेकर डीपीआर तैयार करने पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे और आठ महीने का समय लगेगा।
जल निगम ने डीपीआर के लिए जलकल विभाग से एक करोड़ रुपये मांगे हैं। वहीं, विस्तार के बाद निगम की सीमा में आए नए गांवों में मार्ग प्रकाश, सफाई, सड़क व नाली-खडंजे की कहां, कितनी जरूरत है।
विज्ञापन

इसकी आकलन रिपोर्ट तैयार करने के लिए विभागों केे आदेश दिया गया है। नए गांवों में कितनी जमीन ग्राम समाज की है, इसे लेकर संपत्ति विभाग को भी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश अपर नगर आयुक्त ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक जलकल एसके वर्मा ने बताया कि पेयजल और सीवर लाइन बिछाने का काम जल निगम करता है। प्रोजेक्ट भी वही तैयार करता है।
इसे लेकर जल निगम से यह कहा गया था कि वह 88 गांवों में पीने के पानी और सीवर लाइन की जरूरत की रिपोर्ट दे। इसके बाद जल निगम ने इस काम के लिए एक करोड़ रुपये मांगे हैं।

अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि अब इन गांवों का रखरखाव नगर निगम को ही करना होगा। ऐसे में मार्ग प्रकाश, सड़क और सफाई को लेकर कितने संसाधनों की जरूरत है, उसकी रिपोर्ट जल्द विभागाध्यक्षों से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed