फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one crore rupees donation every month for Ram temple in Ayodhya.

Ayodhya: राममंदिर निर्माण के लिए हर महीने आ रहा एक करोड़ का दान, अब तक करीब 5500 करोड़ रुपये चंदा इकट्ठा हुआ

Wed, 29 Jun 2022 04:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jun 2022 04:56 PM IST
सार

राम मंदिर के लिए रामभक्त खुल कर दान कर रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। अभियान पूरा हो चुका है लेकिन अब भी दान आ रहा है।

विज्ञापन
one crore rupees donation every month for Ram temple in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि में इस समय राममंदिर की प्लिंथ, गर्भगृह व रिटेनिंगवाल का निर्माण एक साथ संचालित है। राममंदिर निर्माण के लिए भक्त दिल खोलकर दान दे रहे हैं। ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक हर माह करीब एक करोड़ का दान मंदिर निर्माण के लिए नगदी सहित चेक, आरटीजीएस व ऑनलाइन माध्यमों से आ रहा है।

विज्ञापन


राममंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा पिछले साल 15 जनवरी मकर संक्रांति से 27 फरवरी तक पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। भक्तों ने दिल खोलकर दान किया, जिसके चलते इस अभियान में करीब 3400 करोड़ रुपये ट्रस्ट को प्राप्त हुए। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से भी करीब दो हजार करोड़ का दान प्राप्त हो चुुका है।
विज्ञापन


ट्रस्ट सूत्रों की मानें तो अब तक राममंदिर निर्माण के लिए करीब 5500 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, हालांकि अंतिम आंकड़ा निधि समर्पण अभियान की ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि मंदिर निर्माण के लिए दान का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भक्तों की श्रीराम व राममंदिर के प्रति इस कदर आस्था है कि जब कोरोना संक्रमण से पूरा देश रुक सा गया था, उस काल में भी मंदिर निर्माण के लिए दान आता रहा। बताया कि ट्रस्ट कार्यालय पर प्रतिदिन 50 हजार से लेकर एक लाख तक की नगदी दान के रूप में आ रही है। इसी तरह चेक, आरटीजीएस व ऑनलाइन माध्यमों से प्रतिदिन लाखों का निधि समर्पण आता है। हर माह कम से कम एक करोड़ का दान राममंदिर के लिए आ रहा है।

15 दिन में रामलला को मिला 25 लाख का चढ़ावा
ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ गई है। प्रतिदिन करीब 10 हजार भक्त दर्शन को आते हैं। वीकेंड में यह संख्या दो गुनी तो पर्व व त्योहारों पर चार गुना हो जाती है। वहीं रामलला के चढ़ावे में भी वृद्धि हुई है। बताया कि पहले जहां प्रतिमाह 10 से 12 लाख का चढ़ावा आता था वहीं अब हर माह से 40 से 50 लाख का चढ़ावा आ रहा है। उन्होंने बताया कि रामलला के दानपात्र में मिले चढ़ावे की गिनती हर माह की पांच व 20 तारीख को की जाती है। जून माह में एक से 15 जून तक रामलला के दानपात्र में लगभग 25 लाख का चढ़ावा आया है।


11 सौ करोड़ से बनेगा मंदिर, अब तक 200 करोड़ खर्च
राममंदिर निर्माण में करीब 11 सौ करोड़ खर्च होने का अनुमान है। ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर निर्माण में अब तक करीब 200 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। वित्तीय सत्र 2020-21 में मंदिर निर्माण में कुल 12 करोड़ ही व्यय हुए, 2021-22 के सत्र में इस मद में व्यय 180 करोड़ तक हो गया। इसमें परिसर के विस्तार के लिए जमीनों की खरीद, मंदिर की निर्माण सामग्री सहित बड़ी-बड़ी मशीनों की भी खरीदारी व अन्य मद में व्यय शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed