{"_id":"5d24f3b08ebc3e6cb713ba08","slug":"one-crore-financial-support-for-cancer-institute-lucknow-news-lko469816381","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर संस्थान को असाध्य रोग मद में मिले एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर संस्थान को असाध्य रोग मद में मिले एक करोड़
विज्ञापन
कैंसर संस्थान को असाध्य रोगों के लिए मिले एक करोड़
पहली बार गरीब मरीजों के इलाज के लिए मिला बजट, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने समीक्षा बैठक में दी जानकारी
सुपर स्पेशिएलिटी कैंसर संस्थान चक गंजरिया को असाध्य रोग मद में एक करोड़ रुपये दिया गया है। इससे संस्थान में गरीब मरीजों का इलाज हो सकेगा। साथ ही आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण कराने के साथ ही सस्ती जेनेरिक दवाओं के लिए अमृत फार्मेसी भी खोली जाएगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने विधान भवन स्थित अपने कक्ष में मंगलवार को कैंसर संस्थान में इलाज की सुविधाओं की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी।
टंडन ने कैंसर मरीजों की सिंकाई (रेडियोथेरेपी) के लिए अत्याधुनिक लीनियर एक्सलरेटर, दो आधुनिक मॉड्यूलर ओटी, कैट स्कैन, पैथोलॉजी सेवाएं अक्टूबर 2019 तक शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि रेडियोथेरेपी के लिए चार बंकर बन गए हैं। दो लीनियर एक्सलरेटर इसी वित्तीय वर्ष में खरीद लिए जाएंगे। तीन माह में 100 नर्सों की व्यवस्था कर ली जाएगी। इसके अलावा 10 विशेषज्ञों की नियुक्ति जुलाई माह तक हो जाएगी। इस समय 21 कैंसर विशेषज्ञ संस्थान में हैं।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने शहीद पथ पर सुल्तानपुर क्रॉसिंग से संस्थान तक फ्री वाहन शटल सेवा शुरू करने, संकाय, नर्सेज व कर्मचारियों के आवासों का निर्माण जल्द करने और किचन, हाउसकीपिंग, लॉन्ड्री, सीएसएसडी, बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था अगस्त माह तक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के साथ हुए एमओयू के अनुसार चरणबद्ध तरीके से ओपीडी, डे केयर, इंडोर सेवा, ऑपरेशन की सुविधा सुनिश्चित कराने, एसजीपीजीआई के तर्ज पर एचआरएफ (हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड) की सुविधा भी शुरू करने के लिए कहा। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे, सचिव मुकेश मेश्राम, निदेशक डॉ. शालीन कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्द्धन, वित्त्त एवं लेखाधिकारी संजीव गुप्ता, यूपीआरएनएन के परियोजना प्रबंधक राजीव गर्ग मौजूद थे।