{"_id":"62135e1794818324492e2bec","slug":"one-crore-13-lakh-package-for-deepak-sharma-by-amazon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय: दीपक शर्मा को मिला सवा करोड़ रुपये का पैकेज, एकेटीयू करेगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय: दीपक शर्मा को मिला सवा करोड़ रुपये का पैकेज, एकेटीयू करेगा सम्मानित
Mon, 21 Feb 2022 03:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Feb 2022 03:10 PM IST
सार
दीपक शर्मा ने कहा कि अभी मैं सॉफ्टवेयर डवलपर के रूप में काम करूंगा, आगे खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहता हूं। अपने देश के लिए ही काम करना है और यहीं सेटल भी होना है।
विज्ञापन
दीपक शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकेटीयू से संबद्ध अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र दीपक शर्मा का चयन अमेजन में एक करोड़ तेरह लाख रुपये सालाना के पैकेज पर हुआ है। दीपक आयरलैंड में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करेंगे। एकेटीयू कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने छात्र को सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
दीपक शर्मा को संस्थान में आयोजित ड्राइव के माध्यम से अमेजन में प्लेसमेंट मिला है। दीपक ने कहा कि मुझे इंटरनेशनल ऑफर मिला है। इसी कंपनी में भारत में भी 42 लाख सालाना पर जॉब ऑफर थी, लेकिन मैंने इंटरनेशनल ऑफर स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं सॉफ्टवेयर डवलपर के रूप में काम करूंगा, आगे खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहता हूं।
विज्ञापन
अपने देश के लिए ही काम करना है और यहीं सेटल भी होना है। आगे चलकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन मशीन लर्निंग के क्षेत्र में आम लोगों के लिए कुछ शोध करना चाहता हूं। दीपक ने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। स्टूडेंट्स फॉरेन में जॉब के लिए अप्लाई नहीं करते हैं। इससे हिचक नहीं होनी चाहिए। प्रिपरेशन करके अप्लाई करना चाहिए।
विज्ञापन
कोविड काल में ऑनलाइन पढ़ाई पर दीपक ने कहा कि मैंने यू-ट्यूब से काफी तैयारी की है। ऑनलाइन पढ़ाई खराब नहीं है, इससे काफी समय भी बचता था। मैंने शुरुआत से ही इसी क्षेत्र में जाने की सोची थी और उसी को लक्ष्य बनाकर तैयारी की। दीपक के पिता शिशिर शर्मा नोएडा डवलपमेंट अथॉरिटी में अधिकारी और मां अनीता शर्मा गृहिणी हैं।