{"_id":"645fb1b148ab5ddc0803c6e3","slug":"one-couple-defeated-other-in-mahmoodabad-in-sitapur-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दंपती ने दूसरे को चुनाव में हराया: अध्यक्ष बनीं पत्नी सभासद पद पर जीता पति, दोनों ने हराया भी दंपती को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दंपती ने दूसरे को चुनाव में हराया: अध्यक्ष बनीं पत्नी सभासद पद पर जीता पति, दोनों ने हराया भी दंपती को
Sat, 13 May 2023 09:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद (सीतापुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद (सीतापुर)।
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 May 2023 09:20 PM IST
सार
सीतापुर में पूर्व अध्यक्ष उरूज आलम ने निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल को सभासद चुनाव में हराया। उरूज की पत्नी जैनब जहां ने अफजाल की पत्नी फिरदौस को हराकर अध्यक्ष का चुनाव जीता।
विज्ञापन
मतगणना का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैंतेपुर नगर पंचायत में परिणाम घोषित होते ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी बन गया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जैनब जहां ने जीत दर्ज कराई, तो उनके पति नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उरूज आलम ने सभासद का चुनाव जीता। खास बात यह है कि जैनब जहां ने सपा प्रत्याशी फिरदौस जहां को हराया, तो उरूज आलम ने फिरदौस के पति निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल को हराने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
पैंतेपुर नगर पंचायत से भाजपा समर्थित जैनब जहां ने सपा प्रत्याशी फिरदौस जहां को 385 वोटों से हरा दिया। जैनब जहां के पति नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उरूज आलम ने सभासद पद का चुनाव बारातीपुर वार्ड से लड़ा। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी फिरदौस जहां के पति और नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद अफजल से हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एकतरफा मुकाबले में जीत फिर चेयरमैन बने चंद्रप्रकाश, भाजपा प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर धकेला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 23 साल बाद शहर में सुधा ने फहराया भगवा, मुस्लिम वोटरों का ध्रुवीकरण होने से मिली जीत
उरूज आलम को 492 और मौलाना अफजल को 470 वोट मिले। 22 वोटों से उरूज आलम को विजयी घोषित किया गया। कुल मिलाकर एक दंपती चुनाव जीतने में कामयाब रहे, जबकि दूसरे के हाथ हार आई। वहीं निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के सभासद भी न बन पाने को लेकर चर्चाओं का दौर तेज रहा।