फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One convicted for the murder of two brothers, sentenced to life imprisonment

Lucknow News: दो भाइयों की हत्या में एक दोषी, आजीवन कारावास

Tue, 06 Oct 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
One convicted for the murder of two brothers, sentenced to life imprisonment
लखनऊ। गैस भरवाने जा रहे दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या के मामले में एडीजे रोहित सिंह ने चिन्ना उर्फ उमेश कुमार गौतम को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने साहिल उर्फ महेश नायर और वीरेंद्र कश्यप को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। मामले के एक अन्य आरोपी शिवम सिंह की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। कोर्ट ने इसी मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट के एक अलग मुकदमे में आरोपी उमेश को बरी कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक, चार अक्तूबर 2018 को रेहान ने ठाकुरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेहान के मुताबिक बीती रात वह अपने भाइयों इमरान और अरमान के साथ गैस भरवाने जा रहे थे। मुसाहबगंज में चुंगी कल्याण मंडप के पीछे टेंट हाउस के पास आरोपियों ने उनकी कार रोक ली। मारपीट के बाद गोलीबारी में इमरान और अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चश्मदीद की गवाही और सीसीटीवी से उमेश की भूमिका साबित
कोर्ट ने चश्मदीद निशांत शुक्ला की गवाही को उमेश के खिलाफ अहम माना। निशांत के मुताबिक, चिन्ना ने इमरान को कार से खींचकर पीटा और उस पर भी कट्टा तानकर धमकाया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज में चिन्ना और शिवम सिंह को कार रोककर मारपीट करते देखा गया। अदालत ने माना कि मारपीट और गोलीबारी एक ही घटनाक्रम का हिस्सा थीं और सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि होती है। वहीं, साहिल और वीरेंद्र फुटेज में नजर नहीं आए। वीरेंद्र का नाम घटना के छह दिन बाद विवेचना में सामने आया था। कोर्ट ने कॉल डिटेल और डिजिटल लोकेशन की जांच नहीं कराने को भी विवेचक की कमी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed