{"_id":"63327b4ef9939f58582c5409","slug":"one-award-will-be-given-every-on-the-name-of-raju-srivastava","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava: हर वर्ष राजू श्रीवास्तव के नाम पर दिए जाएंगे पुरस्कार, लंतरानी पुरस्कार किया जाएगा समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Srivastava: हर वर्ष राजू श्रीवास्तव के नाम पर दिए जाएंगे पुरस्कार, लंतरानी पुरस्कार किया जाएगा समर्पित
Tue, 27 Sep 2022 02:45 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:45 PM IST
सार
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के नाम पर हर वर्ष पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश सहित्य सभा की ओर से लंतरानी पुरस्कार राजू को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : Twitter @lalithockey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा और अवधी विकास संस्थान की ओर से हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अवधी विकास संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष राजू के नाम पर एक पुरस्कार की घोषणा की गई। वहीं उप्र साहित्य सभा की ओर से लंतरानी पुरस्कार राजू को समर्पित होगा। अवध ज्योति का विशेषांक भी राजू पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राजू श्रीवास्तव से जुड़े कई संस्मरण सुनाए। एमएलसी मुकेश शर्मा ने राजू को विश्व का सबसे बड़ा मौलिक हास्य कलाकार बताया तो स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह ने शोक पुस्तिका में अपने उद्गार व्यक्त किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Accident: एक झटके में थम गईं हंसती-खेलती दस जिंदगियां, हर तरफ सिसकियां और चीत्कार सुन कांप उठा कलेजा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दर्दनाक मंजर: पेड़ पर अटकी ट्रॉली तालाब में डूबे लोगों पर गिरी...शरीर में घुसे बबूल के कांटे, जो दबा वो न बचा
सर्वेश अस्थाना के संचालन में मुकेश बहादुर सिंह, विनोद मिश्र, महर्षि संस्थान के प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, अनिल टेकरीवाल, मनोज लाल, सुशील श्रीवास्तव, संगम बहुगुणा, नवल शुक्ल, डॉ. लवकुश द्विवेदी, गोपाल सिन्हा, कवयित्री सरला शर्मा, विनोद शुक्ल, दिलीप यशवर्धन, सचिन श्रीवास्तव, दीपक पाल, राजेश पांडे, पंकज राय सहित दो सौ से भी अधिक लोगों ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। सर्वेश अस्थाना ने भी कई संस्मरण सुनाए।