{"_id":"603ff2378ebc3ee653329825","slug":"one-arrested-in-dress-of-indian-force-lko-city-news-lko567784144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का फर्जी अफसर बनकर जालसाजी करने वाला चारबाग से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का फर्जी अफसर बनकर जालसाजी करने वाला चारबाग से गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को खुद को सेना का अफसर बताने वाला जालसाज धरा गया। वह शादीशुदा है और लड़कियों को जाल में फंसाने के लिए सेना का अफसर बनकर घूमता था। उसके पास से सेना की खुफिया इकाई व सेंट्रल मिलिट्री पुलिस ने पैरा कमांडो के बैज व फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
बुधवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर बने एमसीओ दफ्तर के सामने घूम रहे गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-चार निवासी सौरव सिंह को दबोचा गया। वह सेना के अफसर की वर्दी पहने हुआ था और उसने पैरा कमांडो के बैज, सीने पर कई मेडल, लाल टोपी और कंधे पर लेफ्टिनेंट रैंक के स्टार लगा रखे थे। इसी बीच सेना की खुफिया टीम सौरव से टकरा गई। जब टीम ने उससे पूछताछ की तो सौरव ने खुद को भारतीय सेना का अफसर बताया। पर, वह एनडीए बैच, यूनिट नंबर और अपने कमांडिंग अफसर व यूनिट की लोकेशन जैसी अहम जानकारी नहीं दे सका।
इसी वजह से टीम को शक हो गया और इकाई ने मिलिट्री पुलिस को भी पूछताछ के लिए बुला लिया। इसके बाद उसके मोबाइल व बैग को खंगाला गया जिसमें सौरव ठाकुर नाम पर बनी फेसबुक आईडी मोबाइल पर दिखी। इस आईडी में उसने खुद को पैरा स्पेशल फोर्स का कमांडो बताया था और लोकेशन आगरा दर्ज की हुई थी। इतना ही नहीं, मेट्रीमोनियल वेबसाइटों पर उसने अपना बायोडाटा आर्मी अफसर बताते हुए अपलोड किया हुआ है। उसने मध्य कमान की ओर से पैराशूट रेजीमेंट की डेल्टा टीम में 19 फरवरी, 2021 तक ज्वॉइन करने का एक फर्जी आदेशपत्र भी बनाया हुआ था।