फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one another arrest in case of murder of sarvent

रेलवे इंजीनियर के नौकर की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
one another arrest in case of murder of sarvent
लखनऊ। कैंट इलाके में 26 मार्च को उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर पुनीत कुमार के नौकर बृजमोहन की हत्या व लूटपाट में शामिल पांचवें आरोपी अनिकेत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से इंजीनियर के घर लूट का 2.30 लाख रुपये और डेढ लाख की कीमत की तीन सोने की चेन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

इंजीनियर के घर मोटी रकम की जानकारी होने पर बृजमोहन ने ही भांजे संग मिलकर साजिश रची थी। पूरी रकम हड़पने या पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने बृजमोहन की हत्या कर दी थी। वहीं पुनीत के घर रखी रकम और कुछ जेवरात की लूट कर फरार हो गए थे। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम राना के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी अनिकेत मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला हैै।
विज्ञापन

अनिकेत ने बताया कि बृजमोहन को पुनीत के घर की सारी जानकारी थी। बृजमोहन ने रुपयों की जानकारी अपने भांजे बहादुर को दी थी। बहादुर ने उन लोगों से संपर्क किया था। जब सभी लोग लूट करने गए तो बृजमोहन ने खुद को बांधने के लिए कहा। उस दौरान बृजमोहन ने लूटी गई रकम में ज्यादा हिस्सा मांगा। इस पर बहादुर ने पकडे़ जाने का डर बताकर बृजमोहन की तार से गला कसकर व चाकू से रेतकर हत्या कर दी। इस घटना में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed