{"_id":"6097e1242655ce3fce2f6ce8","slug":"one-and-a-half-lakh-vaccine-of-corona-reached-from-hyderabad-to-lucknow-5-lakh-doses-of-vaccine-arrived-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से लखनऊ पहुंची कोरोना की डेढ़ लाख वैक्सीन, दो दिन में पहुंची वैक्सीन की 5 लाख डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से लखनऊ पहुंची कोरोना की डेढ़ लाख वैक्सीन, दो दिन में पहुंची वैक्सीन की 5 लाख डोज
Sun, 09 May 2021 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 May 2021 06:48 PM IST
सार
हैदराबाद से डेढ़ लाख कोरोना वैक्सीन रविवार को इंडिगो की फ्लाइट से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची, जहां से उन्हें जगत नारायण रोड स्थित नगरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्वर जुबली में सुरक्षा के बीच रखवाया गया।
विज्ञापन
covishield
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हैदराबाद से डेढ़ लाख कोरोना वैक्सीन रविवार को इंडिगो की फ्लाइट से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची, जहां से उन्हें जगत नारायण रोड स्थित नगरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्वर जुबली में सुरक्षा के बीच रखवाया गया।
विज्ञापन
दरअसल सरकार का पूरा फोकस वैक्सीनशन प्रोग्राम पर है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका रजिस्ट्रेशन हो रहा है। डोज की कमी न हो, इसलिए गत शनिवार को मुम्बई से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 625 सुबह 8.05 बजे मुम्बई एयरपोर्ट से रवाना हुई, जो सुबह 10.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची थी। इस फ्लाइट से कोरोना वैक्सीन के 3.50 लाख डोज का कोविशील्ड वैक्सीन लखनऊ आई थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में रविवार को भारत बायोटेक की ओर से हैदराबाद से कोरोना वैक्सीन लखनऊ भेजी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर 1.35 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई 866 हैदराबाद एयरपोर्ट रवाना हुई, जो दोपहर 3.25 बजे चौधरी चरण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। इस फ्लाइट में 848 किलोग्राम के कुल 32 पैकेट थे। जिसमें कुल डेढ़ लाख कोरोना वैक्सीन थीं। अमौसी एयरपोर्ट से इन वैक्सीन को गाड़ियों के जरिए जगत नारायण रोड स्थित नगरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्वर जुबली में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है।
विज्ञापन