फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One and a half lakh guests will witness the inauguration ceremony of Rashtra Prerna Sthal

Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में साक्षी होंगे डेढ़ लाख मेहमान

Mon, 15 Dec 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh guests will witness the inauguration ceremony of Rashtra Prerna Sthal
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लोकार्पण समारोह के लिए चल रही तैयारियां।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन

लखनऊ। बसंतकुंज योजना में बने कमल के आकार वाले राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोग लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने तो वहीं डेरा डाल दिया और वहीं पर अस्थायी कार्यालय बना लिया है। पूरा एलडीए महकमा इन दिनों प्रेरणा स्थल पर ही है।

आयोजन को लेकर विशाल पंडाल बनाने का काम एक सप्ताह से चल रहा है। इसका ढांचा बनकर तैयार हो गया है। इस पर अब वाटरप्रूफ आकर्षक तिरपाल लगाया जाएगा। जिस विशाल मंच से प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे, वह भी सजाया जा रहा है। यह स्थायी मंच है जो म्यूजियम ब्लाॅक से लगा हुआ है। मंच के सामने डी 3000 लोगों की क्षमता का एम्फीथिएटर है, जिसमें वीवीआईपी बैठेंगे। इसे भी संवारा जा रहा है। इसके लिए विशेष फूलों का इंतजाम भी किया गया है। प्रेरणा स्थल के अंदर और बाहर सभी जगह साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। एलडीए के अलावा नगर निगम की टीमें भी कार्य में लगी हैं।
विज्ञापन

लगाई जा रहीं प्रोेजेक्शन लाइटें

स्थल पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर प्रोजेक्शन लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे रात के समय देखने पर प्रतिमाएं हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनें दिखेंगी। तीनों प्रतिमाएं कांस्य की हैं और ऊंचाई 65 फीट है। इनके निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। तीनों विभूतियों के जीवन यात्रा से जुड़े संस्मरणों को संजोने के लिए यहां पर एक म्यूजियम भी बनाया गया है, जिसकी फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपान और पार्किंग के लिए हो रहे इंतजाम

आयोजन में आसपास के पांच जिलों के लोगों लाने के लिए सरकारी इंतजाम भी किए गए हैं। इन लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही है। अलग-अलग टीमें बनाकर जिम्मेदारी भी दी जा रही है। आयोजन में आने वाली बसों और गाड़ियों को लेकर पार्किंग के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। पुलिस और यातायात विभागों की टीमों ने इसका खाका तैयार कर लिया है। यह स्थल ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ा है। ऐसे में बसंतकुंज से पक्का पुल तक पहले फेज में पूरे ग्रीन कॉरिडोर को संवारा जा रहा है। डिवाइडर पर और साइड में रंगरोगन किया जा रहा है। आयोजन स्थल वाले रूट और आसपास इलाके में झाड़ियों की सफाई के लिए एलडीए ने अतिरिक्त टेंडर निकाले हैं।

हवाई मार्ग से स्थल पर आएंगे पीएम

आयोजन स्थल पर तीन हैलीपैड बने हैं। यह भी चर्चा है कि पीएम मोदी आयोजन स्थल तक हवाई मार्ग से आएंगे। इसके लिए सुरक्षा की तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। हवाई मार्ग से आने पर सड़क मार्ग को उस दौरान बंद करने की आवश्यकता भी नहीं होगी। इससे शहरवासियों को आयोजन के दौरान आवागमन में राहत रहेगी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लोकार्पण समारोह के लिए चल रही तैयारियां। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed