फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Onam's splendor spreads in Malayali society

Lucknow News: मलयाली समाज में छाई ओणम की छटा

Sun, 07 Sep 2025 03:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Onam's splendor spreads in Malayali society
ओणम मनाते मलयाली समाज के लोग।
लखनऊ। राजधानी में रहने वाले मलयाली समुदाय ने शनिवार को केरल के फसल उत्सव ओणम को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। विकासनगर में समाज के एमएम जॉनी के आवास पर आयोजित समारोह में केरल के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन

महिलाओं ने सुंदर रंगोली बनाईं और ओणम गीत गाए। पारंपरिक नृत्य तिरुवथिराकाली का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक केरल की दावत रही। इसमें ओनासद्या शामिल था, जिसे प्रामाणिक शैली में तैयार किया गया था। इसके अलावा सांबर, कलान, अवियाल, थोरन, कूट्टुकरी, एलिसेरी, ओलान, पारिप्पु, इंजी पुली, पचड़ी, किचड़ी, पप्पादम, अचार और पायसम सहित कई व्यंजन शामिल थे। समारोह में केरल समाज के अध्यक्ष जेन्सन जेम्स, रेजी लुकोसे, जोशी जोसेफ, जेएन सेबेस्टियन, लिली चाको समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed