फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on kasganj clash bsp leader mayawati comment on bjp government

कासगंज हिंसा को लेकर बीजेपी सरकार पर बसपा सुप्रीमो का हमला

Sun, 28 Jan 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jan 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
on kasganj clash bsp leader mayawati comment on bjp government
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

कासगंज हिंसा पर बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में कानून व्यवस्‍था का बुरा हाल है।

विज्ञापन


कासंगज में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्‍था की तुलना जंगलराज से की। उन्होंने कहा कि बीजेपी और इनके सहयोगी संगठनों के अपराधीकरण का दुष्परिणाम देश में हर जगह हिंसा के रूप में नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मेरठ में मां-बेटे की हत्या पर भी उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकारी गवाहों की रक्षा करने में सरकार विफल साबित हो रही है।  इसके चलते देश की न्यायपालिका दोषियों को सजा देने में अपंग महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 'पद्मावत' पर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद आरएसएस और सरकार के ढुलमुल रवैये ने प्रदेश और देश में कानून व्यवस्‍था को बिगड़ने दिया। इससे ये साफ हो जाता है कि बीजेपी व इनकी सरकारें किसी न किसी रूप में जातिवादी व सांप्रदायिक हिंसा  व हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देते रहना चाहती हैं।

बीजेपी नेताओं से आपराधिक मुकदमें वापस लेने की भी बसपा सुप्रीमो ने कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed