फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On International Workers' Day, several programs dedicated to workers were held.

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

Sat, 02 May 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
On International Workers' Day, several programs dedicated to workers were held.
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मजदूर दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न सरकारी, निजी और सामाजिक संस्थाओं की ओर से श्रमिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान श्रमिकों के योगदान को सराहा गया और उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सामाजिक सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, संवाद कार्यक्रम, सम्मान समारोह और जरूरतमंद श्रमिकों को भोजन व आवश्यक सामग्री वितरण जैसे आयोजन किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि श्रमिक केवल कार्यबल नहीं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जिनके सम्मान और कल्याण से ही समग्र विकास संभव है।
विज्ञापन


चक गंजरिया स्थित पराग डेयरी फैक्टरी में शुक्रवार को श्रमिक सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने श्रमिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की नींव हमारे श्रमिक ही हैं। दुग्ध क्षेत्र में भी श्रमिकों की मेहनत से उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और ‘पराग’ ब्रांड को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने प्लांट का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि डेयरी को पूरी क्षमता के साथ पेशेवर ढंग से संचालित किया जाए। अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि श्रमिक किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं और उनके बिना उत्पादन संभव नहीं है। कार्यक्रम में कई श्रमिकों को सम्मानित किया गया। वहीं, मंत्री धर्मपाल सिंह ने बख्शी का तालाब स्थित अकोहरी कान्हा गौशाला में गोवंश की विधिवत पूजा-अर्चना की। गोशाला में प्रतिदिन गोवंशों की सेवा में संलग्न गौसेवकों को सम्मानित भी किया। गोसेवकों और भूसा दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और पौधरोपण किया।
विज्ञापन


शहर में सीवर प्रबंधन का काम देखने वाली निजी कंपनी सुएज इंडिया की ओर से अपनी बात, अपनों के साथ’ संवाद श्रृंखला की शुरुआत की गई। परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने बताया कि कंपनी की ओर से कर्मचारियों को राशन किट का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई का काम करने वाली निजी कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) ने निजी अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। रामकी के प्रोजेक्ट हेड अभय रंजन ने बताया कि इसमें 600 से अधिक वाहन चालकों एवं कर्मचारियों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पात्र कर्मचारियों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण भी किया गया।
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ताड़ीखाना स्थित पलटन छावनी आश्रय गृह में श्रमिक संवाद कार्यक्रम हुआ। विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने की।

केजीएमयू के एसपीएम विभाग की अध्यक्ष प्रो. मोनिका अग्रवाल के नेतृत्व में सरोजनीनगर के नटकुर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा। केजीएमयू के गोद लिए गए नटकुर गांव में हुए कार्यक्रम में प्रो. मोनिका अग्रवाल ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण और उससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। नौ किशोरियों का एचपीवी वैक्सीन से टीकाकरण किया गया।
आलमबाग नहर के लेबर चौक पर दिहाड़ी किचन के माध्यम से श्रमिकों को भरपेट भोजन कराया गया। बदलाव : एक कदम शिक्षा की ओर... संस्था की ओर से नियमित रूप से ऐसे श्रमिकों को भोजन कराया जाता है जो दूरदराज के क्षेत्रों से मजदूरी की तलाश में शहर आते हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिलता। संस्था के संचालक सोमनाथ कश्यप ने बताया कि विगत 10 वर्षों से दिहाडी मजदूर भाइयों के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकरनगर वार्ड में सफाई कर्मचारियों व श्रमिकों माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
- वन विभाग की ओर से कुकरैल रेंज स्थित मौल श्री प्रेक्षागृह में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ सितांशु पांडेय ने श्रमिकों को सम्मानित भी किया।

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की वाणिज्य शाखा और उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने अलग-अलग सभाएं कीं। एनआरएमयू संगठन के नेता विभूति मिश्रा मौजूद रहे। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल मंत्री अवधेश दुबे के अध्यक्षता में बैठक की।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से अमौसी व सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि व मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद रहे।

अलीगंज के गोयल चौराहा स्थित एलडीए कम्युनिटी पॉइंट पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा की ओर से श्रमिकों का सम्मान कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष कविता सिंह गुप्ता, महिला संयोजिका आंचल टुटेजा, सेवा संयोजक प्रशांत जैन व शाखा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)

अवध विहार योजना कॉलोनी के भागीरथी एन्क्लेव में आह्वान एक पुकार संस्था की ओर से महिला श्रमिकों में सेनेटरी पैड वितरित किए गए। फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. पूजा सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट में काम करने वाली सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड और मिठाई बांटी गई।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को समर्पित कई कार्यक्रम हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed