फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   omvesh, rk chowdhary and ramshankar bhargav joined smajwadi party

बसपा सरकार में मंत्री रहे आरके चौधरी की BS4 का सपा में विलय, अखिलेश ने किया स्वागत

Fri, 22 Dec 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Dec 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
omvesh, rk chowdhary and ramshankar bhargav joined smajwadi party
सपा में शामिल होते ओमवेश और आरके चौधरी। - फोटो : amar ujala

बसपा सरकार में मंत्री रहे आरके चौधरी ने अपनी पार्टी BS4 का सपा में विलय कर‌ दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा कई अन्य दलों के 300 छोटे-बड़े नेता भी अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सपा में शामिल हो गए। जिनमें पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व पूर्व सांसद रामशंकर भार्गव हैं।

विज्ञापन


सपा में शामिल होने के बाद आरके चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे घटिया पार्टी है। देश में सांप्रदायिक ताकतों का तेजी से उभार हो रहा है, जिनका सामना करने के लिए हमें एकजुट होना ही होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएस4 का हर कार्यकर्ता खुद को सपा का जमीनी कार्यकर्ता समझेगा। हालांकि, इस दौरान उनकी जबान फिसल गई और उन्होंने सपा की जगह बसपा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यूपीकोका को लेकर भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि यूपीकोका विरोधियों को डराने के लिए लाया गया है, लेकिन सब मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगे।

'विकास का दावा करने वाले केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया'

omvesh, rk chowdhary and ramshankar bhargav joined smajwadi party
इसके बाद सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले आरके चौधरी और ओमवेश का हमारे दल में स्वागत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की राजनीति देश में चल रही है, उससे देश आगे नहीं बढ़ सकता। 

विकास का दावा करने वाले केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया है। बिजली के दाम बढ़ा दिए और यूपीकोका से डराना चाहते हैं। समाजवादी लोग उत्तर प्रदेश में ऐसे लोगों को रोकने का काम करेंगे जो लोग मुद्दे से भटकाते हैं।

उन्होंने कहा कि देश जान गया है कि गुजरात मॉडल कुछ नहीं है सिर्फ धोखा है, अबकी बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed