फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   omprakash rajbhar to vote BJP in rajyasabha election.

अमित शाह से मुलाकात के बाद बदले राजभर के सुर, राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को देंगे वोट

Tue, 20 Mar 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
omprakash rajbhar to vote BJP in rajyasabha election.
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद सुहेलदेव पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के तेवर नरम पड़ गए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से भाजपा के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए थे। शाह से मुलाकात पर संतुष्टि जताते हुए राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाह ने 10 अप्रैल को लखनऊ आकर सहयोगी दलों से चर्चा करने और हर पखवाड़े मुलाकात करने का आश्वासन दिया है। पार्टी मुख्यालय में करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद राजभर ने कहा कि शाह से मुलाकात न होने के कारण कुछ गलतफहमी हो गई थी। वह बीते 8 महीने से शाह से मुलाकात की कोशिश कर रहे थे। शाह ने भी माना कि सहयोगी दलों से निरंतर बातचीत होनी चाहिए।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत अब शाह हर 15 दिन के बाद सहयोगी दलों से चर्चा करेंगे। राजभर ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाने के लिए वह शाह से मिलने आए और उन्हें अपनी सभी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 10 अप्रैल को शाह से लखनऊ में बैठक के बाद 90 फीसदी समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च स्तर पर मनमानी की शिकायत की

omprakash rajbhar to vote BJP in rajyasabha election.
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान राजभर ने प्रशासनिक उपेक्षा और जल्द होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने सरकार में काम न होने, उच्च स्तर पर मनमानी किए जाने की शिकायत की।

विधान परिषद की सीट पर फंसा है पेंच
राजभर विधान परिषद की एक सीट चाहते हैं। इस मामले में शाह ने लखनऊ की बैठक में बात करने का भरोसा दिया है। हालांकि शाह पहले ही विधान परिषद की एक सीट दूसरे सहयोगी अपना दल को देने का वादा कर चुके हैं। अब अपना दल की ओर से भी राज्यसभा चुनाव के बहाने पार्टी को इसी वादे की याद दिलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed