{"_id":"5bf8f3afbdec2241791482c2","slug":"omprakash-rajbhar-speaks-on-ayodhya-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभर ने किया अखिलेश का समर्थन, कहा- अयोध्या में प्रशासन फेल, सेना भेजी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर ने किया अखिलेश का समर्थन, कहा- अयोध्या में प्रशासन फेल, सेना भेजी जाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों से अकसर योगी सरकार को असहज कर देने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अयोध्या में धारा 144 लगाई गई है, फिर भी इतनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं। इसका मतलब है कि प्रशासन फेल हो गया है।
विज्ञापन
राजभर ने कहा कि मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सहमत हूं कि अयोध्या में प्रशासन फेल हो चुका है इसलिए जरूरी है कि वहां सेना बुलाई जाए।
गौरतलब है कि अखिलेश ने कल एक बयान में कहा था कि भाजपा के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट को मामले का संज्ञान लेते हुए सेना भेजनी चाहिए।
विज्ञापन
राजभर ने कहा कि अयोध्या में इस तरह का माहौल है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। अयोध्या में भीड़ के इकट्ठा होने की जिम्मेदारी योगी की होनी चाहिए।
विज्ञापन