फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Omprakash Rajbhar said: Will tell the date of taking oath of minister on 7th November

राजभर का दावा : सात नवंबर को बताएंगे मंत्री की शपथ लेने की तारीख, दारा सिंह भी लेंगे शपथ

Thu, 02 Nov 2023 01:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Nov 2023 01:29 PM IST
सार

ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उनका मंत्री बनना तय हैं और 7 नवबंर को वह फाइनल तारीख भी बता देंगे कि वह कब शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके साथ दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Omprakash Rajbhar said: Will tell the date of taking oath of minister on 7th November
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर से अटकले तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उनका मंत्री बनना तय हैं और 7 नवबंर को वह फाइनल तारीख भी बता देंगे कि वह कब शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके साथ दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दिल्ली जा रहे हैं और वहीं पर सारी बात फाइनल होगी।

विज्ञापन


इससे पहले राजभर बुधवार को सुबह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भी मिलने पहुंचे थे। उनसे मुलाकात के बाद राजभर ने दिल्ली जाने और मंत्री बनने का बयान दिया तो सियासी गलियारों में इसके लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बता दें कि एनडीए में राजभर की दोबारा वापसी में बृजेश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही गई थी। ऐसे में पाठक से मुलाकात के बाद मंत्री बनने के बाद आए राजभर के बयान को उसी नजरिए से देखा जा रहा है।
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान प्रदेश के दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के लिए काम नहीं हुआ। अब लोग इन पार्टियों को वोट नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अतीक अहमद गैंग के खिलाफ मनी लांड्रिंग गैंग की जांच करेगी ईडी मुख्यालय की एसटीएफ, केस सौंपा गया

ये भी पढ़ें - अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए


दरअसल सपा छोड़कर भाजपा में लौटने के बाद से राजभर को उम्मीद थी कि उन्हें योगी मंत्रिमंडल में स्थान मिल जाएगा। इस मुद्दे पर वह कई बाद दिल्ली तक का दौड़ भी लगा चुके हैं। कई मौकों पर उन्होंने मंत्री बनाए जाने की घोषणा भी किया था, लेकिन अभी तक विस्तार को लेकर सरकार की ओर से कोई संकेत न मिलने की वजह से राजभर असहज महसूस कर रहे हैं। लिहाजा एक बार फिर से वह दिल्ली जाकर इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed